देवास। औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत आने वाले चूना खदान क्षेत्र में गुरुवार रात पुरानी रंजिश में एक युवक के साथ जमकर मारपीट हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में शुक्रवार रात को पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। बताया जा रहा है एक वर्ष पहले शहर में हुए गोलीकांड को लेकर दूसरे पक्ष द्वारा यह हमला किया गया है। मारपीट में पीयूष पिता कुंदनलाल उम्र 22 निवासी बालाजी नगर गंभीर रूप से घायल हुआ था जिसका इंदौर में उपचार चल रहा है। पीयूष के एक साथी को भी हल्की चोट लगी है। दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश व शराब कारोबार को लेकर यह विवाद हुआ। एडिशनल एसपी मनजीत सिंह चावला ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 20 जुलाई की घटना है पीयूष नामक युवक को 9 लडको ने लाठी-डंडों से मारा था शुक्रवार को फरियादी गोविंद पिता धर्मेन्द्र मोदी निवासी लक्ष्मीपुरा देवास की शिकायत पर आरोपी,रितिक सिहोते, तुषार सिहोते, राहुल, विवेक शर्मा, सोनू मुन्ना चौधरी, राज मालवीय, सोनू पाजी,अंकुश, विनीत प्रजापति के खिलाफ धारा 307 जानलेवा हमला, बलवा सहित अन्य धाराओं में कायमी की गई। 9 में से 4 आरोपी सोनु उर्फ मुन्ना चौधरी,विवेक शर्मा,राज मालवीय,विनीत प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया गया है पुछताछ मे आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर विवाद होना बताया है फिलहाल पुलिस 5 आरोपियों की तलाश मे जुटी है।