जावद। मध्यप्रदेश व गुजरात के प्रभारी एवं इंडियन शेख अब्बासी अल्पसंख्यक महासभा के राष्ट्रीय सचिव इक्तियार हुसैन अब्बासी की अनुशंसा पर वरिष्ठजनों एवं समाजजनों की सहमति से मध्यप्रदेश अध्यक्ष रशीद खान अब्बासी ने जावद निवासी मोहम्मद सलीम अब्बासी को मध्य प्रदेश का संगठन मंत्री नियुक्त किया है। मोहम्मद सलीम अब्बासी ने कहा कि समाज को संगठित करने का प्रयास करके समाज को संगठन से अवगत कराएंगे, और डॉ ज़हीर अब्बास के मिशन को आगे ले जाकर, संगठन को प्रदेश में मजबूत करेंगे, साथ ही 15 दिवस मै मध्य प्रदेश में महासभा का विस्तार कर केंद्रीय कार्यालय को अवगत करायेंगे ।