रेवली देवली। पिछले दिनों लगातार गर्मी एवं उमस से आमजन परेशान दिखाई दे रहे थे तथा उमस के कारण आम जनजीवन भी अस्त व्यस्त था, लेकिन कल रात्रि में 9 बजे के लगभग क्षेत्र में जबरदस्त हवा के साथ झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ जो कुछ घंटेों तक जारी था। साथ ही इस बारिश से फसलों को भी काफी फायदा होगा।