गुना। भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा गुना द्वारा लांट-ए-लाइफ वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत सामाजिक वानिकी वृत्त-ग्वालियर, उप केंद्र-कैंट, गुना में वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर शाखा के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, विकास अधिकारियों एवं अभिकर्ता साथियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा गुना के शाखा प्रबंधक ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया द्वारा प्रत्येक पौधे को एक जीवन के बराबर बताया और उन्होंने बताया कि पौधे को न केवल लगाया जाए। बल्कि उनकी सुरक्षा भी करनी बहुत जरूरी है। जिससे वृक्ष लगाने का उद्देश्य पूरा हो सके। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वन विभाग के अधिकारी हृदेश सिंह भदौरिया का सराहनीय सहयोग रहा। वन विभाग द्वारा भारतीय जीवन बीमा निगम के 1000 पौधे रोपण के लक्ष्य के लिए एक ब्लॉक उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया जिसमें समय-समय पर भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा गुना द्वारा वृक्षारोपण किया जा सकेगा।