BREAKING NEWS
**बिजली पोल पर चढ़ा कर्मचारी, फिर नीचे गिरी.. <<     KHABAR : 20-25 साल से हक के लिए भटक रहा ग्रामीण,.. <<     संगठन में नई नियुक्तियां, लाल सिंह आर्य.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम में भंडारे की लाइन में खड़ा था.. <<     KHABAR : उज्जैन में आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब, 24.. <<     KHABAR : नाला बंद, रास्ता जलमग्न, पैदल से लेकर.. <<     MP में फिर बरसेगा आसमान, बदला मौसम का.. <<     KHABAR : आदेश हुआ, लेकिन रास्ता नहीं खुला, प्रशासन.. <<     बेहरावल में निकली भव्य कांवड़ यात्रा,.. <<     BIG VIDEO : गायों को बचाने में मचा मौत का तांडव! भिंड.. <<     सेंधवा में श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया.. <<     नाग पंचमी पर नागलवाड़ी शिखर धाम में उमड़ा.. <<     KHABAR : अर्जुन विजयवर्गीय को मिली नारायण सेवा.. <<     VIDEO: बरगी बांध के 9 गेट खुले, नर्मदा उफान पर! 1031.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर निशुल्क सेवा का कई.. <<     BIG NEWS : बिजली कर्मचारी की मौत पर बवाल, आक्रोशित.. <<     BIG VIDEO : इंदौर में खौफनाक वारदात: पिता ने पत्नी की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 23, 2023, 12:47 pm
REPORT : माहेश्वरी महिला मण्डल के तत्वावधान में निकली भगवान शिव की बारात, भूत-प्रेत का स्वांग धर शामिल हुए बच्चे, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। माहेश्वरी महिला मण्डल के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय श्री शिव-पार्वती विवाह महोत्सव के तहत तीसरे दिन रविवार को भगवान शिवजी की भव्य बारात निकाली गई। गाजों-बाजों के साथ निकली भगवान की बारात में बच्चों ने भूत प्रेत सहित अन्य स्वांग रच सहभागिता की। समाज की मातृशक्ति लहंगा चुनरी और महेश बंधु कुर्ते-पजामे में शामिल थे। 
 

इस दौरान कुलदीप ट्रांसपोर्ट पर सोमानी परिवार ने पूजन अर्चन कर बारात का शीतल पेय प्रदान कर स्वागत किया। बारात की आजाद चौक पर माहेश्वरी समाज के महिला-पुरुषो के बंधन ग्रुप ने जोरदार अगवानी कर ठंडाई की सेवा की। बारात बड़ा चौक जनकुपुरा स्थित श्री चारभुजानाथ मंदिर से शुरू होकर नयापुरा रोड स्थित रुद्राक्ष माहेश्वरी भवन पर संपन्न हुई। जहां मंत्री यातायात सर्विस एवं परिवार ने बारातियों का स्वागत कर शीतल पेय की सेवा की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE