मनासा। सावन मास में सभी मंदिरों में भक्तिभाव से आमजन पूजा पाठ कर रहे है। ऐसे में मनासा मे मंशापूर्ण महादेव मंदिर पर मंशापूर्ण भक्ति मंडल द्वारा अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। शनिवार को देर शाम 9 बजे से प्रारंभ रामायण पाठ का रविवार को देर शाम 7 बजे पूजन अर्चना आरती व प्रसादी वितरण के बाद समापन किया गया। कार्यक्रम के दौरान समस्त भक्त मंडल स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। भक्तों ने अखंड रामायण पाठ का वाचन कर लाभ उठाया।