मंदसौर। संचालनालय पेंशन भविष्य निधी एवं बीमा म.प्र. भोपाल के निर्देशन में कलेक्टर दिलीप कुमार यादव द्वारा बताया गया कि माह अक्टूबर 2023 से दिसम्बर 2023 तक सेवा निवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों को आईएफएमआईएस साफ्टवेयर पर ई-दक्ष केन्द्र बुनियादी प्रशिक्षण संस्थान में 27 जुलाई 2023 को दोपहर 12 बजे प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। उक्त प्रशिक्षण में माह अक्टुबर 2023 से दिसम्बर 2023 तक सेवा निवृत्त होने वाले शासकीय सेवको एवं संबंधित कार्यालय के पेंशन शाखा प्रभारी को आईएफएमआईएस पेंशन मॉडल्स के समस्त गतिविधियों के संबंध में प्रशिक्षण दिया जावेगा। प्रशिक्षण मे माह अक्टुबर 2023 से दिसम्बर 2023 तक सेवा निवृत्त होने वाले शासकीय सेवक एवं शाखा प्रभारी अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करे ।