नीमच। शहर के भोलाराम कंपाउंड निवासी राजेश लोढ़ा एवं उषा लोढ़ा की सुपुत्री डॉ. अवनी लोढ़ा ने बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएचएमएस) की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कर परिवार एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है।
अवनी ने भोपाल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज से अपनी चिकित्सा शिक्षा पूर्ण करते हुए 76 प्रतिशत अंकों के साथ सफलता प्राप्त की। इस उपलब्धि के साथ वे होम्योपैथिक चिकित्सक बन गई हैं।
उनकी इस सफलता पर परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। परिवारजनों ने इसे अवनी की मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम बताया है।