BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 20, 2026, 5:51 pm
BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू होगा कृषि संकाय, विधायक मारू के प्रयासों से विद्यार्थियों को मिली नई शैक्षणिक सौगात, अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी कृषि शिक्षा, नहीं जाना पड़ेगा बाहर, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। मनासा के शासकीय सांदीपनि विद्यालय में नवीन शिक्षा सत्र से कृषि संकाय (एग्रीकल्चर स्ट्रीम) प्रारंभ किया जाएगा। मनासा विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू के प्रयासों से क्षेत्र के विद्यार्थियों को यह महत्वपूर्ण शैक्षणिक सौगात मिली है।

भोपाल से जारी आदेश की प्रति विधायक मारू ने विद्यालय के प्राचार्य बी.एल. बसेर को सौंपते हुए निर्देश दिए कि नए शिक्षा सत्र से कृषि संकाय में विद्यार्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए, ताकि क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को कृषि शिक्षा के लिए अन्य स्थानों पर नहीं जाना पड़े और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सके।

विधायक मारू ने कहा कि कृषि प्रधान क्षेत्र होने के कारण कृषि शिक्षा का विस्तार समय की आवश्यकता है। इससे विद्यार्थियों को आधुनिक खेती, कृषि तकनीक एवं रोजगार के नए अवसरों की जानकारी प्राप्त होगी।

इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए विधायक मारू ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है।

कृषि संकाय शुरू होने से मनासा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा तथा कृषि शिक्षा को नई दिशा प्राप्त होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE