BREAKING NEWS
KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, 228.. <<     खरगोन में प्राकृतिक खेती पर महा-मंथन, सीता.. <<     कालापीपल पुलिस की बड़ी कामयाबी, किसानों से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 20, 2026, 6:11 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का मंदिर, जब अज्ञात बदमाशों ने रात के अंधेरे में दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम तो फैली सनसनी, फिर जैसे ही खाकी को लगी भनक, अधिकारियों ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज, 4 शातिर बदमाश चढ़े हत्थे, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े पीडी बैरागी की खबर

Share On:-

मंदसौर। थाना अफजलपुर पुलिस ने ग्राम रठाना स्थित बालाजी मंदिर में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों ने रात्रि के समय मंदिर का चैनल गेट काटकर दानपेटी से नकदी चोरी की थी।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. बघेल तथा एसडीओपी ग्रामीण कीर्ति बघेल के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश मालवीय के नेतृत्व में गठित टीम ने मामले की त्वरित जांच कर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

पुलिस के अनुसार 25 मई 2026 की रात ग्राम रठाना स्थित बालाजी मंदिर में अज्ञात बदमाशों ने चैनल गेट काटकर दानपेटी से नकदी चोरी कर ली थी। मामले में थाना अफजलपुर में अपराध दर्ज कर विशेष टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान साइबर सेल की सहायता से 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई।

सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही रोहित को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार करते हुए अपने साथियों के नाम बताए। इसके बाद पुलिस ने अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी-
- रोहित पिता प्रहलाद (26 वर्ष), निवासी पामाखेड़ा, थाना मल्हारगढ़, जिला मंदसौर
- अनिल पिता भरतलाल (21 वर्ष), निवासी गुराड़िया लालमुहा, थाना दलौदा
- रणजीत पिता कंवरलाल (25 वर्ष), निवासी गुराड़िया लालमुहा, थाना दलौदा
- पवन पिता भरतलाल (20 वर्ष), निवासी गुराड़िया लालमुहा, थाना दलौदा

जप्त सामग्री- 
- 20 हजार रुपये नकद
- टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल
- लोहे का कटर

पुलिस ने आरोपियों से चोरी की रकम तथा वारदात में प्रयुक्त वाहन और औजार बरामद कर लिए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश मालवीय, थाना अफजलपुर की टीम तथा साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE