प्रतापगढ। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार नायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग को विश्व स्तर पर नई पहचान और सम्मान मिला है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ष्ल्वहं वित भ्मंसजील ।हमपदहष् (स्वस्थ आयु के लिए योग) रखी गई है।
उन्होंने बताया कि 21 जून को जिलेभर में 854 स्थानों पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें लगभग 1.31 लाख लोगों के भाग लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्य जिला स्तरीय कार्यक्रम प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक फल-सब्जी मंडी, बगवास में आयोजित होगा।
इसके अलावा सभी पंचायत समितियों, ग्राम पंचायतों, विद्यालयों तथा प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर भी सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा। नायक ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में योग दिवस कार्यक्रमों में शामिल होकर योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।