BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 20, 2026, 6:52 pm
BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के कार्टूनों में छिपाकर ले जा रहा था अवैध मादक पदार्थ, खाकी ने खोला मिठास के बीच छिपे नशे का राज, दिल्ली-पंजाब जा रही थी खेप, पूछताछ में तस्कर हरप्रीत सिंह ने कबूला ये नाम, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत शामगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चॉकलेट के कार्टूनों के बीच छिपाकर ले जाई जा रही 507 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा की खेप जब्त की है। पुलिस ने कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर एक फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. बघेल तथा एसडीओपी दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार 20 जून 2026 को उपनिरीक्षक ओ.पी. राठौड़ को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हरियाणा नंबर का एक कंटेनर उज्जैन-गरोठ फोरलेन मार्ग से होकर दिल्ली-पंजाब की ओर जा रहा है, जिसमें चॉकलेट के कार्टूनों के बीच डोडाचूरा छिपाकर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर ढाबला गुर्जर गांव के समीप नाकाबंदी कर कंटेनर क्रमांक एचआर-38एबी-3083 को रोका गया।

तलाशी के दौरान कंटेनर में रखे चॉकलेट के 185 कार्टूनों के बीच से 25 कट्टों में भरा 507 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने कंटेनर चालक हरप्रीत सिंह (42) निवासी मायापुर, जिला श्योपुर को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह खेप सुजान सिंह सोंधिया उर्फ सुल्तान, निवासी उपर का खेड़ा, जिला आगर मालवा से लेकर आ रहा था। पुलिस ने उसे भी प्रकरण में आरोपी बनाया है, जो फिलहाल फरार है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 507 किलो डोडाचूरा, कंटेनर, 185 चॉकलेट कार्टन तथा दो एंड्रॉयड मोबाइल जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 43 लाख रुपये आंकी गई है।

आरोपियों के विरुद्ध थाना शामगढ़ में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 एवं 29 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

कार्रवाई में थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय, उपनिरीक्षक ओ.पी. राठौड़, प्रधान आरक्षक प्रदीप पानेरी, धनपाल जाट, बालाराम सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE