BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 20, 2026, 6:32 pm
BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान बनकर पहुंचे युवकों ने उड़ाए चांदी के जेवर, चांदी बेचने निकला तो खुल गया राज, पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, साथी अब भी फरार, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। थाना अफजलपुर पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 450 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई जा रही है, जबकि मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. बघेल तथा एसडीओपी ग्रामीण कीर्ति बघेल के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश मालवीय के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार 12 जून 2026 की रात फरियादी रामदास निवासी टांकेड़ा के घर उसके परिचित गुलबाज और उसका साथी दीपक मिलने पहुंचे थे। बातचीत के दौरान दोनों ने मौका पाकर घर में रखे पुराने चांदी के घरेलू आभूषण चोरी कर लिए। कुछ दिनों तक फरियादी ने दोनों से संपर्क करने और तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर थाना अफजलपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

मामले में अपराध दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक ग्राम कुचड़ोद क्षेत्र में चांदी के आभूषण बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर संदिग्ध को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम गुलबाज उर्फ सोहेल पिता असलम (20 वर्ष), निवासी खिलचीपुरा रोड, मंदसौर बताया तथा अपने साथी दीपक के साथ चोरी करना स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गए 450 ग्राम वजनी चांदी के आभूषण बरामद कर जब्त कर लिए हैं। वहीं फरार आरोपी दीपक पिता फकीरचंद, निवासी कुबेर मंदिर के पास, खिलचीपुरा, मंदसौर की तलाश जारी है।

पुलिस ने बताया कि प्रकरण में आगे की जांच जारी है तथा फरार आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश मालवीय एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE