BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 20, 2026, 5:42 pm
KHABAR : मनासा में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, 228 किसानों ने कार्यशाला में लिया भाग, विधायक अनिरुद्ध माधव मारू भी हुए शामिल, उत्कृष्ट अन्नदाताओं का हुआ सम्मान, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। विश्व पर्यावरण दिवस एवं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मनासा में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में वृहद किसान कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के 228 किसानों ने भाग लेकर प्राकृतिक खेती की तकनीकों एवं लाभों की जानकारी प्राप्त की।

कार्यशाला में मनासा विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इससे उत्पादन लागत कम होने के साथ भूमि की उर्वरता और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है।

कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों एवं वैज्ञानिकों ने रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए किसानों को प्राकृतिक एवं पर्यावरण अनुकूल खेती की ओर बढ़ने का आह्वान किया। इस दौरान प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों द्वारा जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई तथा सफल कृषकों ने अपने अनुभव साझा किए।

उत्कृष्ट किसानों का सम्मान-
प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पांच किसानों को सम्मानित किया गया। इनमें कमलाशंकर विश्वकर्मा एवं श्याम कारपेंटर (भाटखेड़ी बु.), हरिशंकर राठौर (नलखेड़ा), घनश्याम धनगर (हासपुर) तथा कन्हैयालाल धाकड़ (कंजार्डा) शामिल रहे। कार्यशाला का उद्देश्य प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करना, कृषि में रसायनों के उपयोग को कम करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति किसानों को जागरूक करना था।
 
कार्यक्रम का आयोजन उप संचालक कृषि दिनेश मंडलोई एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी राहुल धाकड़ के मार्गदर्शन में किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE