BREAKING NEWS
KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, 228.. <<     खरगोन में प्राकृतिक खेती पर महा-मंथन, सीता.. <<     कालापीपल पुलिस की बड़ी कामयाबी, किसानों से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 25, 2023, 6:19 pm
NEWS : अन्य विभागों में लगे शिक्षकों को कार्यमुक्त करने की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। प्रमुख शासन सचिव स्कूल शिक्षा एवं माशि बीकानेर के निदेशक के शिक्षकों के तय किये गये कार्यों के अलावा अन्य कार्य में नहीं लगाये जाने के आदेशों का हवाला देते हुए जिले के विभिन्न विभागों में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत एवं बीएलओ में लगे कईं शिक्षकों को कार्यमुक्त किये जाने की मांग को लेकर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद गौड़ के नेतृत्व में राजस्थान शिक्षक संघ (राधाकृष्णन) के प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
दिये गये ज्ञापन में बताया कि आदेशों में स्पष्ट निर्देश है कि विभिन्न शिक्षकों को जिला परिषद, कलेक्ट्रेट, उपखण्ड कार्यालय, पंचायत समिति, तहसील व अन्य विभागीय कार्यालय में प्रतिनियुक्ति पर न लगाया जावे। केवल संसदीय चुनाव, पल्स पोलियो अभियान सहित दी गई सूची के अनुसार ही सक्षम अधिकारी को कार्य व्यवस्थार्थ के प्रस्ताव आनलाईन भिजवा कर स्वीकृति पश्चात् ही प्रतिनियुक्ति की जावे। आदेश में संसदीय कार्य का हवाला दिया गया है चुनाव कार्यों का नहीं।
प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष दुर्गाप्रसाद गौड़, जिला महामंत्री कानसिंह सुवावा, प्रेमचंद सालवी,  सहित शिक्षकों ने शिक्षण व्यवस्था को सुव्यवस्थित संचालित करने के लिए प्रतिनियुक्ति पर लगे हुए शिक्षकों को कार्यमुक्त किये जाने की मांग की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE