रतलाम। जिले में विकास पर्व के अंतर्गत प्रतिदिन लोकार्पण, भूमिपूजन कार्य संपन्न हो रहे हैं। जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को विकास की सौगात मिल रही है। इस क्रम में 24 जुलाई को जिले के सैलाना विकासखंड के ग्राम सरवन, पुनयाखेड़ी तथा उंडेर में लोकार्पण, भूमिपूजन संपन्न हुए।जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोवर्धन मालवीय ने बताया कि ग्राम पुनियाखेड़ी में 4-4 लाख रुपए लागत के दो तथा साडे 3 लाख रुपए लागत के एक सार्वजनिक बोल्डर बंड निर्माण का भूमि पूजन किया गया।
इसी तरह ग्राम सरवन में साडे 6 लाख रुपए लागत की नाली निर्माण का भूमिपूजन, 1 लाख 16 हजार रुपए लागत का सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण तथा 3 लाख रुपए लागत की सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन किया गया। इसी प्रकार ग्राम उंडेर में डेढ़ लाख रुपए से अधिक लागत के नवीन चबूतरा निर्माण का लोकार्पण किया गया।रतलाम ग्रामीण में 63 लाख की भूमि पूजन लोकार्पणविकास पर्व के अंतर्गत 24 जुलाई को रतलाम ग्रामीण तहसील क्षेत्र में 63 लाख रुपए लागत के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण किया गया। रतलाम ग्रामीण में 35 लाख रूपए लागत के तीन कार्यों का लोकार्पण तथा 28 लाख रुपए के चार कार्यों का भूमि पूजन किया गया।