BREAKING NEWS
KHABAR : लेह में पदस्थ भौंती निवासी आईटीबीपी के.. <<     VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 10, 2023, 5:28 pm
KHABAR : अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सिंधिया का कमलनाथ पर हमला, बोले- मुखौटा नहीं चलेगा, पढ़े खबर

Share On:-

भोपाल। कांग्रेस के सॉफ्ट हिंदुत्व पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान जमकर हमला बोला। उन्होंने मध्य प्रदेश में कांग्रेस के संकल्प पत्र में राम वनगमन पथ बनाने के संकल्प पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 'यह मुखौटा नहीं चलेगा।

 

सिंधिया ने लोकसभा में मणिपुर समेत कई मुद्दों पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नौ साल की सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। राहुल गांधी और कमलनाथ का नाम लिए बगैर जमकर हमले किए। उन्होंने कहा कि 'दो दिन से यहां धर्म की खूब बात हुई। कोई महाभारत की बात कर रहा है, कोई रामायण की बात कर रहा है। कोई राम की बात कर रहा है, कोई रावण की बात कर रहा है। अच्छा है कि इन्हें इस दौरान धर्म की बहुत याद आई। कोई जनेऊधारी है। कोई मंदिर की परिक्रमा कर रहा है। कोई यज्ञ आयोजित कर रहे हैं। कोई पार्टी अपने संकल्प पत्र में डाल रही है कि हम राम वनगमन पथ का संकल्प करते हैं। मैं इन्हें स्पष्ट रूप से बताना चाहता हूं कि यह मुखौटा नहीं चलेगा। 140 करोड़ जनता की आस्था और पीढ़ियों का सपना हमारे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का भव्य मंदिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में बनाने जा रहे हैं। दो बार आपको रिजेक्ट किया है। तीसरी बार भी प्रचण्ड बहुमत के साथ एनडीए की सरकार यहां स्थापित होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अमृत काल से शताब्दी काल की ओर चल रहा है। विश्वगुरु बनने के लिए चल पड़ा है। 

 

मध्य प्रदेश में राम वनगमन पथ को लेकर शिवराज सिंह चौहान सरकार ने मार्च में रामचंद्र पथ-गमन न्यास के गठन का निर्णय लिया है। इसे लेकर कांग्रेस का आरोप है कि 15 महीने के कार्यकाल में कमलनाथ सरकार इस मुद्दे पर पहले ही फैसला कर चुकी है। पांच मई को हुई कैबिनेट बैठक में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में कैबिनेट ने 'श्री रामचंद्र पथ-गमन न्यास' के गठन का निर्णय लिया था। इस न्यास को विभिन्न विकास कार्यों की देखरेख की जिम्मेदारी दी गई है। शिवराज ने कहा था कि राम हमारे रोम-रोम में रमे हैं। वनवास के समय प्रभु श्री राम जिन मार्गों से होकर गुजरे, वहां हम राम वनगमन पथ बना रहे हैं। आज देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। 


श्री रामचन्द्र पथगमन न्यास' में 33 सदस्य होंगे। 28 सदस्य पदेन न्यासी और पांच अशासकीय न्यासी सदस्य होंगे। अशासकीय न्यासियों का अधिकतम कार्यकाल तीन वर्ष होगा। पिछले दो दशक से राम वनगमन पथ के निर्माण की बात की जा रही है। किसी न किसी अवरोध के कारण मामला अटक रहा था। कई सर्वे और अध्ययन भी हो चुके हैं। मध्य प्रदेश के 10 जिलों सतना, विदिशा, होशंगाबाद, जबलपुर, कटनी, शहडोल, अनूपपुर, पन्ना, उमरिया और रीवा का चयन 'राम वनगमन पथ' के लिए किया गया था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE