नीमच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण रविवार को बिसलवास कला स्थित शासकीय स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। कार्यक्रम में बूथ क्रमांक 12, 13 एवं 14 के भाजपा कार्यकर्ताओं, किसानों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री एवं उत्तर मंडल प्रभारी रोशन वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ग्राम सरपंच एवं मन की बात कार्यक्रम प्रभारी गोपाल शर्मा ने किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास, जनभागीदारी, सामाजिक जागरूकता, नवाचार तथा आत्मनिर्भर भारत जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर रोशन वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल होना गौरव और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देश के विकास और सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरणा प्रदान करता है तथा समाज को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करता है।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने प्रधानमंत्री के संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के बाद विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा भी की गई।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने और नागरिकों को राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ने वाला प्रेरणादायी कार्यक्रम है।
इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता चेतराम पाटीदार, बूथ अध्यक्ष अर्जुन कुमार पाटीदार, मूलचंद बैरागी, हिम्मत सिंह, भेरूलाल धनगर, श्यामलाल रावत, जितेंद्र पाटीदार, भेरूलाल राठौर, डॉ. दिनेश नागदा, मांगीलाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।