नीमच। जिला कांग्रेस कमेटी के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। शिविर में शामिल होने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, जनसंपर्क विस्तार और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर मार्गदर्शन दिया।
प्रशिक्षण शिविर के पश्चात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी नीमच जिले के पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल के ग्राम धनेरिया कला स्थित निवास पहुंचे, जहां उन्होंने उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए कुशलक्षेम पूछी। उल्लेखनीय है कि पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे हैं।
इस दौरान पटवारी ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की तथा परिवारजनों से भी मुलाकात की। मुलाकात के समय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया, वर्तमान जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती, कांग्रेस नेता राकेश अहीर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।