नीमच। कुशाभाऊ ठाकरे मंडल के ग्राम भंवरासा स्थित श्री चारभुजानाथ मंदिर प्रांगण में रविवार को किसानों एवं ग्रामीणजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों, युवाओं और ग्रामीणों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने कृषि, प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण, नवाचार और ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए। उपस्थित किसानों ने इन विषयों को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें अपने जीवन एवं खेती-किसानी में अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम के बाद किसानों के बीच आधुनिक कृषि तकनीकों, प्राकृतिक खेती और जल संरक्षण के उपायों को लेकर चर्चा भी हुई। ग्रामीणों ने कहा कि ‘मन की बात’ जैसे कार्यक्रमों से नई जानकारी प्राप्त होती है तथा देश के विकास और किसान हित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक सोच विकसित होती है।
इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष तथा सांसद प्रतिनिधि आदित्य मालू, वरिष्ठ भाजपा नेता बापू सिंह चौहान, पूर्व सरपंच उदय सिंह चौहान, मंडल उपाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र शर्मा, कार्यक्रम प्रभारी राजेंद्र सिंह चौहान, करण सिंह पटेल, प्यार सिंह पटेल, सरदार सिंह, ईश्वर सिंह बोराना, भगतराम पाटीदार, रणजीत सिंह तोमर, मन्नालाल पाटीदार, मदन सिंह चौहान, उपसरपंच सुरेंद्र सिंह तोमर, पुजारी मन्नालाल, विजय बैरागी, हिम्मत सिंह, सुरेंद्र सिंह चौहान, बलवंत सिंह चौहान, पवन सिंह एवं शीतल सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान, ग्रामीणजन एवं युवा उपस्थित रहे।