BREAKING NEWS
NEWS : झुलेलाल मंदिर का पंचम पाटोत्सव.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में प्रतिभा खोज.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ बॉर्डर पर नशे का बड़ा खेल बेनकाब, रात.. <<     KHABAR : बड़वानी में खेल मैदान की बदहाली पर.. <<     BIG NEWS : 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 5 हजार का.. <<     KHABAR : जन्मदिन की खुशी में समाज के नाम सहयोग,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना में लगे.. <<     BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 31, 2026, 3:11 pm
KHABAR : कांग्रेस सेवादल ने किया ध्वजारोहण, संगठनात्मक एकता का लिया संकल्प, गांधी भवन में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने दोहराई राष्ट्रसेवा की प्रतिबद्धता, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कांग्रेस सेवादल जिला नीमच द्वारा रविवार को राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। माह के अंतिम रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक एकता और राष्ट्रसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष गजेंद्रसिंह यादव एवं पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने कांग्रेस पार्टी का ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गजेंद्रसिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम देशभर में नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सेवादल संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है तथा शीघ्र ही कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस एवं सेवादल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को सशक्त बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं सेवादल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE