BREAKING NEWS
NEWS : झुलेलाल मंदिर का पंचम पाटोत्सव.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में प्रतिभा खोज.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ बॉर्डर पर नशे का बड़ा खेल बेनकाब, रात.. <<     KHABAR : बड़वानी में खेल मैदान की बदहाली पर.. <<     BIG NEWS : 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 5 हजार का.. <<     KHABAR : जन्मदिन की खुशी में समाज के नाम सहयोग,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना में लगे.. <<     BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 1, 2026, 10:41 am
KHABAR : 100 से अधिक गांवों में गूंजा ‘मन की बात’, किसानों-युवाओं ने सुना प्रधानमंत्री का संदेश, बूथ से पंचायत तक कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, किसानों और युवाओं ने सुने राष्ट्र निर्माण के मंत्र, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार एवं किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा के मार्गदर्शन में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण का जिलेभर में सामूहिक श्रवण किया गया।

भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल एवं किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजू नागदा के मार्गदर्शन में जिले के 100 से अधिक गांवों में बूथ एवं पंचायत स्तर पर किसानों, युवाओं, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने कार्यक्रम को सुना।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने देशहित, समाज सेवा, नवाचार, आत्मनिर्भरता, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कृषि एवं जनभागीदारी से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं का उल्लेख करते हुए नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री के संदेशों पर चर्चा करते हुए उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान राष्ट्रहित, सामाजिक जागरूकता, ग्रामीण विकास एवं किसान कल्याण से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी, किसान मोर्चा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा साथी, कृषक बंधु, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रति नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। उक्त जानकारी किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी एवं सह प्रभारी शुभम शर्मा द्वारा दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE