BREAKING NEWS
NEWS : झुलेलाल मंदिर का पंचम पाटोत्सव.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में प्रतिभा खोज.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ बॉर्डर पर नशे का बड़ा खेल बेनकाब, रात.. <<     KHABAR : बड़वानी में खेल मैदान की बदहाली पर.. <<     BIG NEWS : 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 5 हजार का.. <<     KHABAR : जन्मदिन की खुशी में समाज के नाम सहयोग,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना में लगे.. <<     BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 31, 2026, 5:44 pm
KHABAR : अनुसूचित जाति कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी घोषित, 50 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, 11 ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त, ग्रामीण स्तर तक संगठन मजबूत करने की तैयारी, पढ़े खबर 

Share On:-

 नीमच। कांग्रेस संगठन को बूथ एवं ग्रामीण स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठनात्मक नियुक्तियों का क्रम जारी है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने नीमच जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है।

प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने प्रदेश प्रभारी भगवती प्रसाद चौधरी, जिला प्रभारी एवं विधायक भैरोंसिंह परिहार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती तथा जिला प्रभारी अजा विभाग हीरालाल परमार की अनुशंसा पर जिले की कार्यकारिणी सूची जारी की।

जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राकेश जावरिया ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी चार पृष्ठों की सूची में 11 ब्लॉक अध्यक्षों सहित कुल 50 पदाधिकारियों को संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी में सक्रिय, निष्ठावान एवं समाजसेवा से जुड़े कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी गई है।

जावरिया ने बताया कि घोषित कार्यकारिणी में सामाजिक समरसता एवं संगठनात्मक संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE