BREAKING NEWS
BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2026, 11:27 am
BIG NEWS : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन के नाम पर लगाई मुहर, दिग्विजय सिंह की खाली हो रही सीट पर कांग्रेस ने नीमच-मंदसौर की पूर्व सांसद पर जताया भरोसा, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। कांग्रेस ने राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी अध्यक्ष की मंजूरी के बाद जारी सूची में मध्यप्रदेश से पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है। उनके नाम की घोषणा के साथ ही प्रदेश कांग्रेस में लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लग गया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) द्वारा जारी सूची के अनुसार मीनाक्षी नटराजन को मध्यप्रदेश से राज्यसभा भेजने का फैसला किया गया है। उन्हें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। राजनीतिक गलियारों में पहले से ही चर्चा थी कि यदि राहुल गांधी की पसंद पर सहमति बनी तो मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

गौरतलब है कि वर्तमान राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो रहा है। दिग्विजय सिंह ने तीसरी बार राज्यसभा जाने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद कांग्रेस नेताओं के बीच राज्यसभा टिकट को लेकर लॉबिंग शुरू हो गई थी।

मीनाक्षी नटराजन का नीमच-मंदसौर अंचल से गहरा जुड़ाव रहा है। वे इस क्षेत्र का लोकसभा में प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और संगठनात्मक स्तर पर भी कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही हैं। गांधीवादी विचारधारा, सादगी और जमीनी राजनीति के कारण उन्हें कांग्रेस के विचारशील चेहरों में गिना जाता है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में वैचारिक और संगठनात्मक दोनों स्तरों पर मजबूत संदेश देने के लिए मीनाक्षी नटराजन पर भरोसा जताया है। उनके उम्मीदवार घोषित होने के बाद नीमच-मंदसौर अंचल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

कांग्रेस द्वारा जारी सूची में मध्यप्रदेश के अलावा पवन खेड़ा (कर्नाटक), नीरज डांगी (राजस्थान), प्रवीण चक्रवर्ती (तमिलनाडु) और प्रणव झा (झारखंड) को भी राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है।

मीनाक्षी नटराजन की उम्मीदवारी को कांग्रेस संगठन में लंबे समय से किए गए उनके कार्य, वैचारिक प्रतिबद्धता और गांधीवादी राजनीति के प्रति समर्पण का सम्मान माना जा रहा है। कांग्रेस को उम्मीद है कि उनका राज्यसभा पहुंचना पार्टी की विचारधारा को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती देगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE