नीमच। भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच की आगामी संगठनात्मक गतिविधियों एवं कार्यक्रमों को लेकर एक आवश्यक बैठक रविवार, 31 मई को दोपहर 4 बजे भाजपा कार्यालय तपोभूमि में आयोजित की जाएगी।
बैठक में संभाग प्रभारी सुरेश आर्य, जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, सांसद सुधीर गुप्ता, जिला प्रभारी सुभाष पटेल, विधायक दिलीप सिंह परिहार, ओमप्रकाश सखलेचा तथा माधव मारू सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
इसके अलावा जिला पंचायत, जनपद एवं नगर पालिका के जनप्रतिनिधि, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष तथा अपेक्षित श्रेणी के सभी पार्टी सदस्य बैठक में भाग लेंगे। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, अभियानों एवं कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी एवं सह प्रभारी शुभम शर्मा ने दी।