BREAKING NEWS
ब्यौहारी पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी.. <<     KHABAR : दतिया में मोहर्रम को लेकर पुलिस का फ्लैग.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मीनाक्षी नटराजन एपिसोड का असर, एमपी.. <<     KHABAR : ब्यौहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिना.. <<     BIG NEWS : महाकाल की तर्ज पर रतलाम में बनेगा कालिका.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजयोग तपस्या कार्यक्रम में गूंजा शांति.. <<     'मालवा की द्वारका' में आस्था का सैलाब, भव्य कलश.. <<     KHABAR : मालवा की द्वारका में भक्ति का महासागर,.. <<     लिधौरा मारपीट मामले में लोधी समाज का.. <<     BIG NEWS : एमपी कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट, 5.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पावटी में कांग्रेस पंचायत कमेटी का गठन,.. <<     छतरपुर में अवैध हथियारों का बड़ा भंडाफोड़,.. <<     NEWS : आयकर विभाग में उत्साह के साथ मनाया गया.. <<     खरगोन में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ नीट.. <<     खरगोन में अकीदत और उत्साह के साथ मना हजरत.. <<     KHABAR : सनातन बोर्ड संरक्षण समिति बनाने की मांग,.. <<     दतिया में मोहर्रम की पांचवीं मजलिस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 12, 2023, 11:28 am
KHABAR : ढाबों और रेस्टोरेंट में परोसी जा रही थी शराब, संचालक सहित एक दर्जन युवकों पर पुलिस ने कार्रवाई की, पढ़े खबर

Share On:-

भोपाल। शहर के एक निजी रेस्टोरेंट में अवैध रूप से युवकों को शराब पिलाने का मामला सामने आया है। जिसमें शुक्रवार को पुलिस ने रेस्टोरेंट के संचालक सहित एक दर्जन युवकों पर कार्रवाई की है। भोपाल में पुलिस की सख्ती के बाद भी रेस्टोरेंट, होटल और ढाबों में अवैध रूप से शराब पिलाने का धंधा चल रहा है। 


राजधानी के नीलबड़ पहुंच मार्ग के केरवा डेम रोड़ के पास स्थित जहाज रेस्टोरेंट में दिनदहाड़े युवाओं को अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही थी। मुखबिरों से सूचना मिलने पर आबकारी पुलिस की टीम ने शराब पीते एक दर्जन युवकों को पकड़कर उन पर कार्रवाई की है। इससे पहले भी रेस्टारेंट संचालक विनय चंदेल पर आबकारी एक्ट के तहत डेढ़ दर्जन मामले दर्ज हैं। पुलिस कार्रवाई के कुछ दिनों बाद फिर से अवैध रूप से शराब पिलाने का धंधा शुरू कर देता है।

 

शहर की सीमाओं से सटे हुए दर्जनों होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में अवैध रूप से हुक्का और शराब पिलाने की शिकायत लगातार आबकारी विभाग को मिल रही है। शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए आबकारी विभाग और पुलिस की एक टीम ने एक और जगह कार्रवाई की है। सीहोर नाका स्थित मोक्ष क्लब एवं रेस्टोरेंट पर छापामारी की, जहां हुक्का और शराब पी रहे युवकों में हड़कंप मच गया। लेकिन पुलिस बल की संख्या और मौजूदगी को देखते हुए, शराब पी रहे युवक वहां से भाग नहीं पाए। आबकारी अधिनियम के तहत सभी युवकों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने वहां से भारी मात्रा में शराब और बीयर की बोतलें जब्त की हैं 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE