मनासा। ग्राम पंचायत पावटी में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पंचायत स्तर पर कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष एवं पंचायत कमेटी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से पंचायत अध्यक्ष का चयन किया गया तथा संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की गई।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र श्याम सोनी, जिला महामंत्री महेंद्र उपाध्याय, शहर कांग्रेस अध्यक्ष दामु विजयवर्गीय, युवा नेता अंकित जैन, जगदीश धनगर, दशरथ धनगर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन हित में सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।