BREAKING NEWS
ब्यौहारी पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी.. <<     KHABAR : दतिया में मोहर्रम को लेकर पुलिस का फ्लैग.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मीनाक्षी नटराजन एपिसोड का असर, एमपी.. <<     KHABAR : ब्यौहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिना.. <<     BIG NEWS : महाकाल की तर्ज पर रतलाम में बनेगा कालिका.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजयोग तपस्या कार्यक्रम में गूंजा शांति.. <<     'मालवा की द्वारका' में आस्था का सैलाब, भव्य कलश.. <<     KHABAR : मालवा की द्वारका में भक्ति का महासागर,.. <<     लिधौरा मारपीट मामले में लोधी समाज का.. <<     BIG NEWS : एमपी कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट, 5.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पावटी में कांग्रेस पंचायत कमेटी का गठन,.. <<     छतरपुर में अवैध हथियारों का बड़ा भंडाफोड़,.. <<     NEWS : आयकर विभाग में उत्साह के साथ मनाया गया.. <<     खरगोन में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ नीट.. <<     खरगोन में अकीदत और उत्साह के साथ मना हजरत.. <<     KHABAR : सनातन बोर्ड संरक्षण समिति बनाने की मांग,.. <<     दतिया में मोहर्रम की पांचवीं मजलिस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 12, 2023, 11:53 am
KHABAR : विधायक व 14 पार्षदों का हल्ला बोल, निगमायुक्त को थमाई 150 अधूरे कामों की लिस्ट, सबसे ज्यादा सड़क, ड्रेनेज से जुड़े, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। विधानसभा क्षेत्र 5 के 14 पार्षद शुक्रवार को 150 से ज्यादा अधूरे कामों की लिस्ट लेकर विधायक महेंद्र हार्डिया के साथ निगमायुक्त हर्षिका सिंह से मिलने स्मार्ट सिटी के दफ्तर पहुंचे। इनमें से सबसे ज्यादा 115 काम सड़क, पानी और ड्रेनेज से जुड़े थे। सुबह 11.30 बजे पहुंचे पार्षदों व विधायक को निगमायुक्त से मिलने के लिए 1 घंटा 10 मिनट इंतजार करना पड़ा, क्योंकि निगमायुक्त जरूरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में थीं।


विधायक हार्डिया ने कहा, मेरे विधानसभा क्षेत्र में निगम से जुड़े कई काम अटके हुए हैं। पार्षदों की सुनवाई नहीं हो रही है। कुछ दिनों में चुनाव आने वाले हैं। अधूरे कामों के साथ जनता के बीच जाकर क्या जवाब देंगे। इन सभी कामों को प्राथमिकता से लिया जाए। निगमायुक्त ने जल्द काम शुरू करवाने का आश्वासन दिया।


विधायक के साथ भाजपा पार्षद राजेश उदावत, नंदकिशोर पहाड़िया, संगीता जोशी, महेश बसवाल, प्रणव मंडल, पुष्पेंद्र पाटीदार, मुद्रा शास्त्री, सुनीता सोनगरा, निशा देवलिया, सोनाली मिमरोट, विजय लक्ष्मी गोहर, राजीव जैन, मलखान सिंह कटारिया व निर्दलीय पार्षद जमीला पटेल मौजूद रहीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE