BREAKING NEWS
ब्यौहारी पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी.. <<     KHABAR : दतिया में मोहर्रम को लेकर पुलिस का फ्लैग.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मीनाक्षी नटराजन एपिसोड का असर, एमपी.. <<     KHABAR : ब्यौहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिना.. <<     BIG NEWS : महाकाल की तर्ज पर रतलाम में बनेगा कालिका.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजयोग तपस्या कार्यक्रम में गूंजा शांति.. <<     'मालवा की द्वारका' में आस्था का सैलाब, भव्य कलश.. <<     KHABAR : मालवा की द्वारका में भक्ति का महासागर,.. <<     लिधौरा मारपीट मामले में लोधी समाज का.. <<     BIG NEWS : एमपी कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट, 5.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पावटी में कांग्रेस पंचायत कमेटी का गठन,.. <<     छतरपुर में अवैध हथियारों का बड़ा भंडाफोड़,.. <<     NEWS : आयकर विभाग में उत्साह के साथ मनाया गया.. <<     खरगोन में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ नीट.. <<     खरगोन में अकीदत और उत्साह के साथ मना हजरत.. <<     KHABAR : सनातन बोर्ड संरक्षण समिति बनाने की मांग,.. <<     दतिया में मोहर्रम की पांचवीं मजलिस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 12, 2023, 11:57 am
KHABAR : उज्जैन संभागायुक्त एवं रोल प्रेक्षक डॉ. गोयल ने शाजापुर जिले के मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण, आरओ, ईआरओ एवं एईआरओ के कार्यों की समीक्षा, पढे़ दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर  

Share On:-

शाजापुर। उज्जैन संभागायुक्त एवं रोल प्रेक्षक डॉ. संजय गोयल ने आज शाजापुर जिला मुख्यालय स्थित वार्ड क्रमांक 24 के मतदान केन्द्र क्रमांक 193 एवं मक्सी के मतदान केन्द्रों 256 एवं 262 में पहुंचकर फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने यहाँ उपस्थित बीएलओ से चर्चा कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की जानकारी ली। संभागायुक्त डॉ. गोयल ने मतदाता सूची को अद्यतन किए जाने के संदर्भ में निर्वाचन आयोग के निर्देशों के मुताबिक़ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने 01 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने एवं जिले के शत-प्रतिशत मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के निर्देश भी दिये। साथ ही उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटो निर्वाचक नामावली द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के अन्तर्गत 01 अक्टूबर 2023 की अर्हता तिथि को दृष्टिगत रखते हुए शाजापुर जिले में 12 अगस्त , 13 अगस्त , 19 अगस्त  तथा 20 अगस्त 2023  को विशेष कैम्प में सभी पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए भी कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि मतदान केन्द्र पर सभी आवश्यक व्यतवस्थाएं सुनिश्चित की जाये। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE