BREAKING NEWS
ब्यौहारी पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी.. <<     KHABAR : दतिया में मोहर्रम को लेकर पुलिस का फ्लैग.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मीनाक्षी नटराजन एपिसोड का असर, एमपी.. <<     KHABAR : ब्यौहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिना.. <<     BIG NEWS : महाकाल की तर्ज पर रतलाम में बनेगा कालिका.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजयोग तपस्या कार्यक्रम में गूंजा शांति.. <<     'मालवा की द्वारका' में आस्था का सैलाब, भव्य कलश.. <<     KHABAR : मालवा की द्वारका में भक्ति का महासागर,.. <<     लिधौरा मारपीट मामले में लोधी समाज का.. <<     BIG NEWS : एमपी कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट, 5.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पावटी में कांग्रेस पंचायत कमेटी का गठन,.. <<     छतरपुर में अवैध हथियारों का बड़ा भंडाफोड़,.. <<     NEWS : आयकर विभाग में उत्साह के साथ मनाया गया.. <<     खरगोन में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ नीट.. <<     खरगोन में अकीदत और उत्साह के साथ मना हजरत.. <<     KHABAR : सनातन बोर्ड संरक्षण समिति बनाने की मांग,.. <<     दतिया में मोहर्रम की पांचवीं मजलिस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 12, 2023, 12:47 pm
BIG NEWS : गुजरात के ऊपर बन रहा चक्रवाती हवाओं का घेरा, एमपी में नर्मदा खतरे के निशान से पार, बरगी बांध का गेट खोलने से टापू बना राजघाट, जानिये मालवा में कब होगी झमाझम, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में पिछले दो सप्ताह से बारिश का दौर थमा हुआ है। बारिश की लंबी खेंच से किसान भी चिंतित दिखाई दे रहे हैं। वहीं नागरिकों को भी तेज उमस व गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। यहीं हाल समूचे एमपी का है। प्रदेश कुछ क्षेत्रों में जरूर गुजरात के ऊपर चक्रवाती हवाओं का घेरा बनने से हल्की बूंदाबांदी हुई। बाकी जगह मौसम साफ ही रहा। वहीं बरगी बांध के गेट खोलने से नर्मदा नदी का जल स्तर जरूर बढ़ गया है। नदी खतरे के निशान से 8 मीटर ऊपर बह रही है। बड़वानी जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर राजघाट में नर्मदा का जलस्तर शनिवार सुबह 131 मीटर पार कर गया है। यहां खेत डूब गए हैं। किनारे के गांवों में डूब का खतरा मंडराने लगा है।

सीनियर मौसम वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रदेश में आगामी एक हफ्ते तक तेज बारिश के आसार नहीं हैं। 18 अगस्त के बाद सिस्टम एक्टिव हो सकता है। गुजरात में चक्रवाती हवाओं का घेरा होने से मालवा-निमाड़ यानी इंदौर-उज्जैन में इसका असर देखने को मिलेगा। बाकी जगह हल्की बूंदाबांदी होगी। भोपाल में आज शनिवार सुबह जरूर हल्की बूंदाबांदी हुई। प्रदेश में अगले 24 घंटे के भीतर कहीं भी तेज बारिश होने का अनुमान नहीं है। भोपाल, उज्जैन, इंदौर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, जबलपुर, ग्वालियर, नर्मदापुरम सहित कई शहरों में मौसम बदला सा रह सकता है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE