मंदसौर। सभी जिलाधिकारी ध्वज संहिता का पालन करें। 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के मौके पर फहराया जाने वाला राष्ट्रीय ध्वज साफ-सुथरा ही हो, कटा-फटा या रंग उड़ा हुआ या अत्यधिक पुराना न हो। जिलाधिकारी राष्ट्रध्वज फहराये जाने के संबंध में ध्वज संहिता का पूर्णरूपेण पालन करें तथा अपने अधीनस्थ संस्थाओं/कार्यालयों के अधिकारियों/कर्मचारियों को भी इस बारे में आवश्यक कार्यवाही के लिये निर्देशित करें। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने सभी जिलाधिकारियों, एस.डी.एम., तहसीलदार, जनपद के सी.ई.ओ. एवं नगर पालिका/परिषदो के सी.एम.ओ. को निर्देश जारी कर दिये हैं।