मंदसौर। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य अतिथि वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री जगदीश देवड़ा स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2023 के अवसर पर राजीव गांधी शासकीय महाविद्यालय क्रीड़ा परिसर में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। तय कार्यक्रम अनुसार प्रातः 9 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा तथा मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे। प्रातः 9.10 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा। इसके पश्चात प्रातः 9.20 बजे मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के संदेश का वाचन होगा। प्रातः 9.50 बजे परेड द्वारा हर्ष फायर होगी। प्रातः 9.55 बजे परेड द्वारा मार्च फास्ट होगा। प्रातः 10.10 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे तथा प्रातः 10.30 बजे पुरुस्कार वितरण होगा।