BREAKING NEWS
BIG NEWS : डोडाचूरा नष्टीकरण के विरोध में किसानों.. <<     BIG NEWS : यूसीसी की बैठक में कांग्रेस सहित 4.. <<     KHABAR : 48 लाख लोगों की मुफ्त रजिस्ट्री कराने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र में बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : कालापीपल गोलीकांड के विरोध में भीम आर्मी.. <<     NEWS : 54 नवप्रवेशी बटुकों का उपनयन संस्कार 24 जून.. <<     शिवपुरी जिले के खनियांधाना में दिल दहला देने.. <<     KHABAR : रायपुर की बेटी आईएएस श्रद्धा शुक्ला का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में खूनी वारदात, शादी समारोह.. <<     VIDEO NEWS: किसानों की राह में मंडी बंद की.. <<     KHABAR : मोहर्रम में अकीदत की मिसाल, शोहदा-ए-कर्बला.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : मातेश्वरी जगदंबा स्मृति दिवस एवं राधा.. <<     KHABAR : ग्राम कनावटी में 15 लाख के सामुदायिक भवन का.. <<     KHABAR : कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला, मुकेश नायक.. <<     BIG NEWS : ट्रक के हिडन चैम्बर में छिपा था 616 किलो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 14, 2023, 11:58 am
BIG NEWS : कराटे प्रशिक्षण शिविर का समापन, 150 बच्चों से लेकर युवाओं ने लिया भाग, खिलाड़ियों को किया सम्मानित, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर     

Share On:-

नीमच। सीआरपीएफ नीमच के जिम्नेजियम हॉल में आज कराटे प्रशिक्षण शिविर का समापन गरिमामय समारोह के साथ हुआ। इस मौके पर डीआईजी एसएलसी खूप, डिप्टी कमांडेंट देवेंद्र सिंह नेगी, सीआरपीएफ के अधिकारी, खेल प्रेमी राजेंद्र पहलवान, इनरवेल क्लब की अध्यक्ष रज़िया अहमद और अमरजीत छाबड़ा बतौर अतिथि मौजूद रहे। 
बताते चलें कि 10 अगस्त को कावा अध्यक्ष रेबिका एम सिमटे द्वारा इस प्रशिक्षण शिविर और चैंपियनशिप का शुभारंभ किया गया था। कराटे प्रशिक्षक मीरा थापा और आशीष वक्ते ने प्रशिक्षण शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 5 वर्ष से 23 वर्ष के 150 बच्चों से लेकर युवाओं को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के बाद चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इस दौरान कराटे के खिलाड़ियों ने अपने खेल का जोरदार प्रदर्शन किया। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कराटे खिलाड़ियों को मंचासीन अधिकारियों और समाजसेवियों ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजकों द्वारा अतिथियों का पुष्प मालाओं से स्वागत हुआ। सीआरपीएफ की बैंड ने स्वागत धुन बजाई। मीरा थापा ने डीआईजी एसएलसी खूप और आमंत्रित अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिवादन किया। उल्लेखनीय है कि सीआरपीएफ द्वारा खेलकूद को प्रोत्साहित करने के लिए समय-समय पर विभिन्न गतिविधियों को संचालित करने में योगदान दिया जाता रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE