मंदसौर। स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत मतदाता को लगातार जागरूक करने का काम किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज कॉलेज ग्राउंड परिसर में मतदाताओं को शपथ दिलाई गई। शपथ लेते हुए सभी ने कहा कि, ष्मैं भारत की/का नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेती/लेता हूं कि मैं, अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखूंगी/रखूंगा तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 में अपने मताधिकार का प्रयोग करूंगी/करूंगा। शपथ की साथ ही ऐसे युवा मतदाता जिनकी उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है तथा उनका नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ा है। ऐसे युवा मतदाता से अपील की गई कि वह फार्म 6 भर कर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाए। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत मतदाताओं को ईवीएम वीवीपैट की प्रक्रिया की जानकारी के साथ ही मतदान केंद्र जाकर हर मतदाता को अपने मताधिकार का आवश्यक रूप से प्रयोग सुनिश्चित किए जाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। हर मतदाता को मतदान करना नैतिक जिम्मेदारी है इसकी जागरूकता हम स्वीप गतिविधियों के माध्यम से कर रहे हैं। स्वीप गतिविधियों के संपादन मे जिन विभागों तथा अधिकारियों को दायित्व दिया गया है वह पूरी जिम्मेदारियां से मतदाता जागरूकता की गतिविधियां आयोजित कर रहे हैं। स्वीप गतिविधि के अंतर्गत मतदाताओं को मतदान का महत्व बताते समय ईवीएम एवं वीवीपैट की जानकारी भी दी जा रही हैं। मतदाताओं को किसी भी प्रकार का संशय अगर होता है तो उसका समाधान तुरंत किया जा रहा हैं। ग्रामीण हाट बाजारों में स्वीप गतिविधियां की जा रही है। दिव्यांग मतदाताओं के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दी जा रही सुविधाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा। महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने हेतु हर विधानसभा क्षेत्र मे महिलाओं को भी मतदान का महत्व बताया जा रहा। समस्त मतदान केन्द्रों मे न्यूनतम बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित हो इसके लिए भी करने हेतु लगातार आवश्यकतानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।