मंदसौर। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव एवं पुलिस अधीक्षक अुनराज सुजानिया ने मतदाता जागरूकता रथ को कॉलेज ग्राउंड से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आगामी विधानसभा निर्वाचन के मददेनजर मतदान करने हेतु मतदाताओं को जागरूक करने के साथ-साथ एक वोट का महत्व भी मतदाताओं को बताया जा रहा है। इसी कड़ी में रोज गतिविधियां आयोजित की जा रही है। मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के उदेश्य से मतदाता जागरूतकता रैली निकाली जा रही हैं। मतदाता जागरूकता रैली में श्सारे काम छोड़ दोश्, श्सबसे पहले वोट दो मेरा वोट मेरा भविष्य हैश् के नारे भी लगाएं जा रहा हैं। यह रथ स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है।