नीमच। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरपालिका परिषद्, नीमच की अध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा प्रातः 08 बजे नगरपालिका कार्यालय, नीमच में व प्रातः 8.15 बजे शहीद स्मारक, ज्ञान मंदिर के यहां नपा सभापतिगण, पार्षदगणों, गणमान्य नागरिकों व नपा स्टॉफ की उपस्थिति में ध्वजारोहण करेगी। उपरोक्त जानकारी देते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी महेन्द्र वशिष्ठ ने सभी पार्षदगण, पत्रकारगण, नपा स्टॉफ व गणमान्य नागरिकों से ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।