नीमच। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बंगला नं. 60 स्थित पुरानी नगर पालिका भवन के यहां नपा स्टॉफ की उपस्थिति में नगरपालिका, नीमच से सेवानिवृत्त हो रहे प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी श्याम टांकवाल व उपयंत्री आर.एन. कदवा 15 अगस्त को प्रातः 7.30 बजे ध्वजारोहण करेंगे। उपरोक्त जानकारी कार्यालय अधीक्षक महेश रामानी ने दी।