BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 22, 2026, 5:26 pm
KHABAR : राजस्व महा अभियान- धनेरियाकला में लगा संयुक्त राजस्व-पुलिस शिविर, मौके पर हुआ समस्याओं का समाधान, ग्रामीणों को एक ही स्थान पर मिली कई सेवाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में जिले में राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से विशेष राजस्व महा अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को ग्राम धनेरियाकला में राजस्व एवं पुलिस विभाग का संयुक्त शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में तहसीलदार संजय मालवीय, थाना प्रभारी बघाना आरएस डांगी, पंचायत एवं सेवा सहकारी संस्था के कर्मचारियों सहित राजस्व अमले ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा विभिन्न प्रकरणों का मौके पर निराकरण किया।

संयुक्त शिविर में अतिक्रमण, रास्ता विवाद, पीएम किसान योजना, भूमि रजिस्ट्री तथा ई-केवाईसी से संबंधित मामलों का निराकरण किया गया। साथ ही ग्रामीणों को आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि राजस्व महा अभियान के तहत जिले के विभिन्न ग्रामों में संयुक्त शिविर आयोजित कर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को एक ही स्थान पर राजस्व एवं पुलिस विभाग की सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं, जिससे उन्हें राहत मिलने के साथ समय और संसाधनों की भी बचत हो रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE