दतिया। सिद्धार्थ कॉलोनी में हुए विशाल कुशवाहा हत्याकांड के मामले में दर्ज की गई क्रॉस एफआईआर के विरोध में सोमवार को कुशवाह समाज सहित बड़ी संख्या में समाजजनों पुरानी कलेक्ट्रेट में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपने पहुंचे। लोगों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई तथा न्याय की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल को ज्ञापन सौंपते हुए विशाल कुशवाह हत्याकांड में दर्ज क्रॉस एफआईआर निरस्त करने और सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा नाम दर्ज आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तारी करने की मांग उठाई। ज्ञापन सौंपने वालों में भाजपा नेता कालीचरण कुशवाहा और आजाद पार्टी के नेता केशव यादव सहित समाज के कई लोग उपस्थित रहे।
समाज के लोगों का कहना है कि पीड़ित पक्ष पर क्रॉस एफआईआर किया जाना उचित नहीं है,पिडित परिवार पर अवनाशक रूप से दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।इस दौरान पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल ने आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, नियमित अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल ने बताया कि समाजजनों द्वारा दिया गया ज्ञापन फरियादी पक्ष पर क्रॉस की गई एफआईआर आपत्ति जताई गई है, मामले की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला जांच सौंप दी गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।