BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 22, 2026, 5:26 pm
KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती वर्ष, सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- ये अवसर युवाओं को प्रेरणा देने का, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें जयंती वर्ष  के उपलक्ष में 23 जून से 6 जुलाई तक कई कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नगरीय निकायों के महापौर और नगर पालिका अध्यक्षों से मुख्यमंत्री निवास से वीसी के जरिये चर्चा की और निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी। उनका जीवन राष्ट्रीय एकीकरण के लिए समर्पित रहा।


गौरतलब है कि, डॉ. मुखर्जी का निधन 23 जून 1953 को हुआ, जिसे राष्ट्रहित में दिए गए उनके सर्वाेच्च बलिदान के रूप में देखा जाता है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में विशेष व्यवस्था के विरोध में आंदोलन किया था। उनका बलिदान राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक माना जाता है। उनका जन्म 6 जुलाई 1901 को हुआ था। भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष डॉ. मुखर्जी की  पुण्यतिथि 23 जून से लेकर 6 जुलाई तक प्रदेश में विशेष पखवाड़ा आयोजित किया जाए।


व्यापक स्तर पर प्रसारित किए जाएं विचार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस पखवाड़े के अंतर्गत श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठियां आयोजित की जाएं। श्रद्धेय डॉक्टर मुखर्जी शिक्षाविद, चिंतक, सांसद और दूरदर्शी राजनेता थे। उनकी जयंती युवा पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करने का अवसर है। पखवाड़े का समापन उनके विचारों के व्यापक प्रसार के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि इस पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य इसी विचार को जन-जन तक पहुंचाना हो।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE