बरथून। भारतीय नौसेना (नेवी) में चयनित होकर 6 माह का प्रशिक्षण उड़ीसा में पूर्ण करने के बाद गांव बरथून लौटे हेमंत कारपेंटर का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। प्रथम बार गांव आगमन पर हेमंत पिता अर्जुन कारपेंटर का फूल-मालाओं से स्वागत कर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की।
इस अवसर पर गांव के वरिष्ठजनों एवं गणमान्य नागरिकों ने हेमंत को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि गांव का युवा देश की सेवा के लिए भारतीय नौसेना में शामिल हुआ है, यह पूरे गांव के लिए गर्व की बात है। हेमंत ने अपनी मेहनत और लगन से गांव का नाम रोशन किया है, जिससे सभी ग्रामीण गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने हेमंत को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आगे भी देश सेवा के साथ-साथ अपने गांव और क्षेत्र का नाम रोशन करते रहें। स्वागत कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और सभी ने हेमंत के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।