मुरैना। आज 14 अगस्त के दिन जिले की जौरा तहसील में पहली बार भव्य 1100 फीट की तिरंगा यात्रा निकाली गई है। यह यात्रा जौरा तहसील के टाउन हॉल से प्रारंभ होकर शहर के सब्जी मंडी मार्ग से होते हुए तहसील चौराहा, हनुमान चौराहा, पचबीघा और एमएस रोड से होते हुए दोबारा टाउन हाल में संपन्न हुई इस रैली में करीब तहसील के सभी स्कूल के बच्चे एक बड़ी मात्रा में शामिल हुए है यह यात्रा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा कराई गई थी। जिसमें बच्चे भी काफी खुश दिखाई दिए और बच्चों में भी देश प्रेम की भावना जागृत हुई।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई जौरा के अध्यक्ष विनीत वर्मा ने बताया कि इस रैली का उद्देश्य बच्चों में देश प्रेम की भावना को जागृत करना था और जो बच्चे इस मॉडर्न युग में मोबाइल फोन में गेम रील्स इत्यादि में लगे हुए है वह बच्चे इन कामों को छोड़कर देश से प्रेम करें और देशभक्ति करें और देश सेवा में जुट जाएं।
एबीवीपी के जौरा अध्यक्ष विनीत वर्मा ने बताया कि इस बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आजादी का 76 वां अमृत महोत्सव मानने जा रही है इस अवसर पर हमने जौरा के सभी छात्रों के साथ मिलकर 1100 फीट लंबी तिरंगा यात्रा सम्पूर्ण शहर में निकली है।
एबीवीपी के द्वारा पूरे प्रांत में आज के दिन रैली निकाली जा रही है और इसी प्रकार की रैली आज जिले की जौरा तहसील में निकली गई है।