BREAKING NEWS
KHABAR : विशाल कुशवाहा हत्याकांड मामले में क्रॉस.. <<     BIG NEWS : सिविल अस्पताल से मेडिकल कॉलेज तक नीमच की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती.. <<     KHABAR : राजस्व महा अभियान- धनेरियाकला में लगा.. <<     KHABAR : नेवी की 6 माह की ट्रेनिंग पूरी कर गांव लौटे.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल गोलीकांड पर भीम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : डोडाचूरा नष्टीकरण के विरोध में किसानों.. <<     BIG NEWS : यूसीसी की बैठक में कांग्रेस सहित 4.. <<     KHABAR : 48 लाख लोगों की मुफ्त रजिस्ट्री कराने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र में बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : कालापीपल गोलीकांड के विरोध में भीम आर्मी.. <<     NEWS : 54 नवप्रवेशी बटुकों का उपनयन संस्कार 24 जून.. <<     शिवपुरी जिले के खनियांधाना में दिल दहला देने.. <<     KHABAR : रायपुर की बेटी आईएएस श्रद्धा शुक्ला का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में खूनी वारदात, शादी समारोह.. <<     VIDEO NEWS: किसानों की राह में मंडी बंद की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 14, 2023, 2:31 pm
BIG NEWS : पुलिस ने आन बान और शान के साथ निकाली सामाजिक समरसता रैली, हाथो में तिरंगा लिए देश भक्ति गीतों के साथ राष्ट्र के प्रति प्रेम का दिया सन्देश, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर   

Share On:-

नीमच। मेरी आन तिरंगा है, मेरी जान तिरंगा है, मेरी शान तिरंगा है, इस गीत के बोल पर अपने हाथों में तिरंगे को बुलंद करते हुए नीमच जिला पुलिस ने आन बान और शान के साथ सामाजिक समरसता रैली निकाली। रैली पुलिस कंट्रोल रूम से प्रारंभ होकर फवारा चौक, नया बाजार, जाजू बिल्डिंग, पुरानी नगर पालिका, लायंस पार्क, गुरुद्वारा, अंबेडकर मार्ग, शिवाजी सर्कल, टैगोर मार्ग, विजय टॉकीज चौराहा से पुनः कंट्रोल रूम पहुंची। रैली में देश भक्ति के गीतों पर पुलिस के जवानों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए आम जनता को देश के प्रति अटूट प्रेम का संदेश दिया। नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास भरा पैगाम दिया। इसी दौरान सीआरपीएफ की रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर की रैली और पुलिस जवानों की रैली के अद्भुत संगम का नजारा नीमच की हृदय स्थली फव्वारा चौक पर देखते ही बनता था। 
रैली की अगुवाई मोटरसाइकिल पर कलेक्टर दिनेश जैन, पुलिस कप्तान अमित तोलानी कर रहे थे। पुलिस जवानों ने वंदे मातरम के नारों से नीमच शहर को गुंजायमान कर दिया। हर घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया गया। पुलिस बल के साथ एडिशनल एसपी एनएस सिसोदिया, एसडीएम ममता खेड़े, डीएसपी वैशाली, सीएसपी फूल सिंह परस्ते, आर आई विक्रम सिंह, थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह सिसोदिया, अजय सारवान, यातायात थाना प्रभारी मोहन भर्रावत, पुलिस की महिला जवान और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस कंट्रोल रूम पर पहुंचकर देशभक्ति के गीतों पर पुलिस जवान जमकर थिरके। अमित तोलानी ने कहा कि देश भक्ति की भावना का इजहार बहुत जरूरी है। इसी के मद्देनजर हर घर तिरंगा अभियान महत्वपूर्ण हो जाता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE