BREAKING NEWS
KHABAR : नाना महाराज जन्मोत्सव पर पार्थिव शिवलिंग.. <<     KHABAR : राजाराम बारोड बने श्रमजीवी पत्रकार संघ.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में ‘युवा गर्जना-2026’ में दिखा.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और कन्या राशि वालों को मिलेगा.. <<     9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 14, 2023, 2:48 pm
KHABAR : भोपाल में 25 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा, कोलार से बैरागढ़ तक निकल रही, गाड़ियों पर तिरंगे और गूंज रहे देशभक्ति के तराने, पढ़े खबर

Share On:-

भोपाल। 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत भोपाल में सोमवार को करीब 25Km लंबी तिरंगा यात्रा निकल रही है। दोपहर 12 बजे तिरंगा यात्रा कोलार रोड के मदर टेरेसा स्कूल के पास से शुरू हुई, जो बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर) पहुंचेंगी। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में टूव्हीलर-फोर व्हीलर पर तिरंगे लगे हैं। देशभक्ति तरानों के बीच लोग झूम रहे हैं।

 

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की 'कर्मश्री' संस्था के तत्वाधान में निकल रही तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग कोलार रोड पर जुटने लगे।


तिरंगा यात्रा मदर टेरेसा स्कूल मुखर्जी नगर कोलार से आरंभ होकर भोपाल के विभिन्न चौक-चौराहों से होती हुई संत हिरदाराम नगर पहुंचेगी। यात्रा मार्ग में लगभग 500 से अधिक स्थानों पर स्वागत हो रहा है। तिरंगा यात्रा बैरागढ़ चिचली कोलार, डी-मार्ट चौराहा, ललिता नगर, बीमाकुंज, सर्व-धर्म कोलार, चूनाभट्टी, कोलार तिराहा, मैनिट चौराहा, माता मंदिर, अटल पथ चौराहा, नानके तिराहा, रोशनपुरा चौराहा, बाणगंगा, विवेकानंद चौराहा (पॉलिटेक्निक चौराहा), राजा भोज सेतु, वीआईपी रोड, लालघाटी , हलालपुर बस स्टैंड से होते हुए संत हिरदाराम नगर, दीनदयाल उपमंडी भैंसाखेड़ी पहुंचेगी।


तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले युवाओं ने भारतीय परिधानों के साथ यात्रा में शामिल होने के लिए विशेष तैयारियां की। साफे के साथ कुर्ता-पजामा, तिरंगे रंग के दुपट्टे, तिरंगा पगड़ी आदि यात्रा में आकर्षण का केंद्र है। तिरंगा यात्रा में देशभक्ति के तराने भी गूंज रहे हैं।


तिरंगा यात्रा के आयोजक विधायक शर्मा ने बताया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में कश्मीर से धारा 370 खत्म हुई और कश्मीर से कन्याकुमारी तक सही मायने में भारत अब एक हुआ है। वहीं अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। देश का आर्थिक विकास भी द्रुत गति से दौड़ रहा है। संपूर्ण विश्व में भारतवंशियों का मान बढ़ा है। पहले तिरंगा विशिष्ट व्यक्तियों द्वारा ही फहराया जाता था और सरकारी कार्यालयों की शोभा बढ़ाता था। अब मोदी सरकार ने भारत के आम नागरिक को अपने हाथों में तिरंगा थामने और घरों में तिरंगा फहराने का अधिकार दिया है, यह क्रांतिकारी कदम है। अतः इस अधिकार के बारे में जन जागृति लाने और इसका उत्सव मनाने के लिए इस बार पहले से भी बड़ी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE