BREAKING NEWS
रतलाम में उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस,.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का राजस्थान.. <<     BIG NEWS : चार दिन की शूटिंग, सवा महीने की मेहनत और.. <<     KHABAR : हर्षाेल्लास से मनाया गया रतलाम मंडल पर.. <<     KHABAR : नगर परिषद पोलायकलां में शान से फहराया.. <<     BIG NEWS : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे उपमुख्यमंत्री.. <<     KHABAR : खनियांधाना रियासत के बड़े महाराज साहब.. <<     KHABAR : हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा गंधावड़, 115.. <<     KHABAR : अखिल ब्राह्मण औदिच्य महासभा में बड़ा.. <<     KHABAR : मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप ने देशभक्ति गीतों.. <<     KHABAR : पौधा आज, सुकून आने वाली पीढ़ियों को,.. <<     KHABAR : खंडवा में हर्षाेल्लास से मनाई हरियाली.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल में.. <<     NEWS : जे.के. सीमेंट निंबाहेड़ा-मंगरोल प्लांट में.. <<     NEWS : तिरंगा फहराया, मरीजों को फल बांटे, लायंस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 16, 2026, 10:41 am
KHABAR : खनियांधाना रियासत के बड़े महाराज साहब भानुप्रताप सिंह जूदेव का हुआ अंतिम संस्कार, उमड़ी भारी भीड़, पढे़ खबर 

Share On:-

खनियांधाना। महाराजा खलक सिंह जूदेव की ऐतिहासिक खनियांधाना रियासत स्टेट टाइम के नाती, राजमहल परिवार के वरिष्ठ सदस्य और पिछोर विधानसभा के पूर्व विधायक बड़े महाराज साहब स्व. भानुप्रताप सिंह जूदेव के निधन के पश्चात आज, 15 अगस्त 2026 को उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।


उनका जन्म 21 मार्च 1936 को हुआ था। वर्ष 1972 से 1977 तक पिछोर से विधायक रहे स्व. भानुप्रताप सिंह जूदेव के बाद यह पहला अवसर है जब कांग्रेस पार्टी ने राजमहल एवं महाराजा खलक सिंह जूदेव के पोते को खनियांधाना नगर में अपना प्रत्याशी बनाया है।


वे खनियांधाना नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष कुंवर शैलेंद्र सिंह जूदेव बुंदेला एवं कुंवर सतेंद्र सिंह जूदेव (छोटे भैया) के पूज्य पिताजी थे।


अंतिम यात्रा से पूर्व राजमहल में नगर सहित दूर-दूर से पहुंचे अंचल के सैकड़ों लोगों ने उनके अंतिम दर्शन कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात राजमहल से उनकी अंतिम यात्रा प्रस्थान कर नरसिंह तालाब के पास पहुँची, जहाँ हजारों की तादाद में मौजूद गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने नम आँखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। उनके निधन से राजमहल खनियांधाना समेत पूरे अंचल में गहरा शोक व्याप्त है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE