BREAKING NEWS
KHABAR : नाना महाराज जन्मोत्सव पर पार्थिव शिवलिंग.. <<     KHABAR : राजाराम बारोड बने श्रमजीवी पत्रकार संघ.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में ‘युवा गर्जना-2026’ में दिखा.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और कन्या राशि वालों को मिलेगा.. <<     9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 14, 2023, 4:58 pm
KHABAR : तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, मुख्‍यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान हुए शाम‍िल, पढ़े खबर

Share On:-

भोपाल। राष्ट्रवाद व धर्म के प्रति जागरूकता लाने के लिए कर्मश्री संस्था की ओर से शहर में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया है।

 

भोपाल के जीएडी चौराहे से कर्फ्यू वाली माता चौराहे तक निकन रही विशाल तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान भी शामि‍ल हुए। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री ने भारत माता के स्वरूप में बैठी कन्याओं का पूजन किया। इसमें लाडली बहना सेना की 2000 महिलाएं शामिल हुई।

 

कोलार से भी तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। वर्षा में वाहन चालक हाथों में तिरंगा लिए यात्रा निकाल रहे हैं। कोलार के मदर टेरेस स्कूल से निर्माणाधीन सिक्सलेन से यात्रा शुरू हो चुकी है। सभा में विधायक व संस्था के प्रमुख रामेश्वर शर्मा ने कहा मोदी सरकार ने तिरंगा को हर घर तक पहुंचाया है। देशभक्ति की भावना हर व्यक्ति के भीतर जगाई है। यात्रा में शामिल 15 हजार से अधिक दोपहिया-चौपहिया वाहन शामिल हैं। भोपाल के जीएडी चौराहे से कर्फ्यू वाली माता चौराहे तक निकन रही विशाल तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान भी शामि‍ल हुए।

 

विधायक शर्मा ने कहा कि युवा और बच्चे भारत का आने वाला भविष्य हैं। उनके कंधों पर देश की बागडोर आने वाली है तिरंगे के प्रति उनका सम्मान ही भारत को परम वैभव पर ले जाएगा। यात्रा में शामिल होने का आग्रह करते हुए कहा कि इस यात्रा में शामिल होने वाला, यात्रा का स्वागत करने वाला हर व्यक्ति राष्ट्र की सेवा कर अपने नागरिक बोध का परिचय भी देगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक विश्व शक्ति के रूप में स्थापित हुआ है। मोदी सरकार के कार्यकाल में कश्मीर से धारा 370 खत्म हुई और कश्मीर से कन्याकुमारी तक सही मायने में भारत अब एक हुआ है। वही अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। देश का आर्थिक विकास भी द्रुत गति से दौड़ रहा है। संपूर्ण विश्व में भारतवंशियों का मान बढ़ा है।

 

पहले तिरंगा विशिष्ट व्यक्तियों द्वारा ही फहराया जाता था और सरकारी कार्यालयों की शोभा बढ़ाता था। अब मोदी सरकार ने भारत के आम नागरिक को अपने हाथों में तिरंगा थामने और घरों में तिरंगा फहराने का अधिकार दिया है यह क्रांतिकारी कदम है। अतः इस अधिकार के बारे में जन जागृति लाने और इसका उत्सव मनाने के लिए इस बार पहले से भी विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। यात्रा बैरागढ़ चिचली कोलार, डी मार्ट चौराहा, ललिता नगर, बीमा कुंज, सर्वधर्म कोलार, चूनाभट्टी, कोलार तिराहा, मैनिट चौराहा, माता मंदिर, अटल पथ चौराहा, नानके तिराहा, रोशनपुरा चौराहा, बाणगंगा, विवेकानंद चौराहा (पालिटेक्निक चौराहा), राजा भोज सेतु, वीआइपी रोड, लालघाटी , हलालपुर बस स्टैंड से होते हुए संत हिरदाराम नगर, दीनदयाल उपमंडी भैंसाखेड़ी पहुंचकर संपन्न होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE