BREAKING NEWS
KHABAR : नाना महाराज जन्मोत्सव पर पार्थिव शिवलिंग.. <<     KHABAR : राजाराम बारोड बने श्रमजीवी पत्रकार संघ.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में ‘युवा गर्जना-2026’ में दिखा.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और कन्या राशि वालों को मिलेगा.. <<     9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 14, 2023, 5:50 pm
KHABAR : पुलिस अधीक्षक ने थाना सरदारपुर के ग्राम पंचायत गुमानपुरा में निकाली तिरंगा यात्रा, ग्राम वासियों को दिया हर घर तिरंगा का संदेश, पढ़े विशेष सिंह राजपूत की खबर

Share On:-

सरदारपुर। पुलिस अधीक्षक महोदय जिला धार  मनोज कुमार सिंह के द्वारा आज दिनांक 14 अगस्त 2023 को थाना सरदारपुर की चौकी रिंगनोद क्षेत्र में ग्राम पंचायत गुमानपुरा में  ग्राम वासियों को घर-घर तिरंगा का संदेश देकर तिरंगा यात्रा पूरे गांव में निकाली गई।

 

 तिरंगा यात्रा में पूरे पारंपरिक तौर तरीके से ग्राम वासियों को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देकर सभी को हर घर तिरंगा लगाने का संदेश देकर पुलिस अधीक्षक महोदय मनोज कुमार सिंह के द्वारा ग्राम वासियों को तीन महत्वपूर्ण सूत्र दिए गए एवं उनका पालन करने के लिए आह्वान किया गया।

 

1. पुलिस अधीक्षक द्वारा लोगों से शराब ना  पीने अपने नई उम्र के बच्चों को शराब से दूर रखने के लिए आह्वान किया गया।
2. पुलिस अधीक्षक द्वारा नारियों के सम्मान के प्रति लोगों को विशेष रूप से जागरूक रहने के लिए आह्वान किया गया।
3. पुलिस अधीक्षक द्वारा शिक्षा के प्रति जागरूक रहने एवं अपने बच्चों को अधिक से अधिक शिक्षा से जोड़ने के लिए आह्वान किया गया।


पुलिस अधीक्षक द्वारा खाटला बैठक के माध्यम से गांव के सभी ग्राम वासियों को आजादी के अमृत महोत्सव में अपना योगदान देने एवं आजादी की महत्ता के प्रति अवगत कराते हुए शुभकामना संदेश दिया एवं बच्चों के साथ मिलकर गाना भी गाया।

 

उक्त तिरंगा यात्रा एवं खाटला बैठक के आयोजन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरदारपुर आशुतोष पटेल, थाना प्रभारी सरदारपुर प्रदीप खन्ना, थाना प्रभारी राजगढ़ संजय रावत, रक्षित निरीक्षक पुरुषोत्तम विश्नोई, चौकी प्रभारी निनामा एवं ग्राम पंचायत गुमानपुरा के सभी गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE