झाबुआ। प्रशासन एवं रोटरी क्लब अपना मेघनगर के संयुक्त तत्वाधान में मतदाता जागरूकता रैली शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से निकाली गई यह रैली नगर के इतिहास की पहली इतनी बड़ी रैली थी इस रैली में नगर के सभी विद्यालय के छात्र छात्राएं शिक्षक शिक्षिकाएं हाथों में मतदाता जागरूकता की पट्टी लेकर चल रहे थे।
नगर के आजाद चौक पर नगर परिषद द्वारा बच्चों को कोल्ड ड्रिंक दिया गया। यह रैली नगर के मुख्य मार्गाे से होती हुई कन्या शाला पहुंची। यहां पर रोटरी क्लब अपना के सदस्यों ने स्कूली बच्चों को बिस्किट के पैकेट वितरण कर रैली का समापन किया। रैली के समाप्त होते ही इंद्र देवता भी प्रसन्न हुए। इस रैली को ऐतिहासिक बनाने में अनुविभाग से एसडीम, तहसीलदार, बीइओ एवं रोटरी क्लब के सभी सदस्यों तथा शिक्षकगण का सराहनीय योगदान रहा।
स्वीप एक्टिविटी अंतर्गत कार्यक्रम में मतदाताओ द्वारा “हम भारत के नागरिक” लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए देश की लोकतांत्रिक परम्पराओ की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्य रखते हुए, निर्भीय होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनो में “अपना मताधिकार का प्रयोग” करने की भी शपथ ली गई।
उत्कृष्ट कन्या शाला में भारत का नक्शा बनाकर बॉर्डर लाइन पर सभी लड़कियों को खड़ा किया गया एवं नक़्शे के बीच में इलेक्शन कमीशन का लोगो बनाया जिस पर लड़कियों को खड़ा किया गया एवं रोटरी क्लब द्वारा उन लड़कियों के सर पर तीन कलर की अलग-अलग टोपी पहनाई गई। साथ ही रैली में लड़कियां लड़के एवं रैली में शामिल हुए सभी लोगों को रोटरी क्लब अपना द्वारा तिरंगा कलर की कैप पहनाई गई एवं रैली संत अर्नाेल्ड स्कूल के स्काउट ने बैंड बाजे के साथ निकाली गई ।