BREAKING NEWS
KHABAR : सांझ की रोटी’ सेवा अभियान के 15 वर्ष पूर्ण,.. <<     KHABAR : गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े प्रकरण.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 1230.. <<     NEWS : भागीरथ जयंती पर ओड महासभा का प्रथम रक्तदान.. <<     NEWS : घोसुण्डा में भागवत कथा के समापन समारोह में.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ में दो दिवसीय.. <<     NEWS : महेश नवमी पर निकली भव्य शोभायात्राओं का.. <<     NEWS : भक्ति, भाव और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की बैठक में चिकित्सा और शहर.. <<     KHABAR : कर्नाटक राज्यपाल ने पूज्य पं. लक्ष्मी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर साडास थाना पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 8, 2023, 12:00 pm
KHABAR : धार व मांडू में महिलाओं की सुरक्षा के लिए लोगों ने कहा ‘मुझे मेरा संकल्प याद है’, जिला प्रशासन व मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

धार। जिला प्रशासन धार एवं मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना का संचालन किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत रक्षाबंधन के मौक पर संकल्प सुरक्षित पर्यटन स्थल अभियान ‘मुझे मेरा संकल्प याद है’ के तहत गुरुवार को आयोजन किया गया। महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन परियोजना सहयोगी वसुधा विकास संस्थान के कार्यकर्ताओं के साथ धार जिले के मांडू, धार, बाग में संकल्प से सैकड़ो लोग जुड़े। पर्यटन स्थल धार, मांडू में संकल्प सुरक्षित पर्यटन स्थल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत मांडू के पर्यटन स्थल जहाज महल, रानी रूपमती महल, जामी मस्जिद, नील नीलकंठ मंदिर एवं धार के पर्यटन स्थल राजा भोज उद्यान, धार किला, लालबाग और कन्या शिक्षा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पर्यटकों व स्थानीय लोगों ने सहभागिता की। स्थानीय व्यवस्थापकों तथा सुरक्षा गार्ड तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों से सहयोग की अपील के साथ महिला पर्यटकों की सुरक्षा के लिए शपथ दिलवाई गई।  

टूरिज्म बोर्ड द्वारा संचालित महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्‍थल परियोजना का मुख्‍य उद्देश्‍य पर्यटन स्‍थलों पर आने वाली महिला पर्यटकों में सुरक्षा और सहजता का भाव उत्‍पन्‍न करना है। ताकि वे पर्यटन का सुखद आनंद प्राप्‍त कर सके। गत वर्ष 2022 में सामुदायिक जागरूकता और संवेदनशीलता उत्‍पन्‍न करने के लिए रक्षाबंधन संकल्‍प सुरक्षित पर्यटन का अभियान 10 से 25 अगस्‍त तक 15 दिवसीय संचालित किया गया था। इस वर्ष भी अभियान चलाया गया। इसके तहत मुख्य रूप से महिलाओं को पर्यटन स्थल पर सहजता के साथ सुविधायुक्त वातवरण मिले, इसके लिए व्यापाक जन जागरण किया। इस आयोजन को लेकर धार से लेकर मांडू में लोगों ने महिलाओं पर्यटन पर आने पर उनको सुरक्षा प्रदान करने का संकल्प लिया। इसके तहत बस चालकों से लेकर पर्यटन के कारोबार से जुड़े हर वर्ग ने महिलाओं की मदद के लिए अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने की बात कही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE