धार। आयुष्मान भवः अंतर्गत गुरुवार को विकासखंड नालछा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीथमपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ विधायक नीना वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एनएस गहलोत ने किया। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार प्रसार के माध्यम से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीथमपुर में विभिन्न बीमारियों से ग्रसित मरीज पहुंचे। एमजीएम मेडिकल कॉलेज इंदौरे एवं जिला स्तर से विभिन्न पद्धति के चिकित्सक द्वारा शिविर में सेवाएं दी गई। निशुल्क शिविर में कुल 731 मरीजों को देखा गया। साथ ही विभागीय आईईसी का प्रदर्शन किया गया। जिसमें परिवार कल्याण, मातृत्व, स्वास्थ्य, गैर संचारी रोग, टीबी रोग, मलेरिया, कुष्ठ रोग आदि का आईईसी के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत डिजिटल हेल्थ आईडी पहचान पत्र कुल 171 बनाए गए साथ ही कुल 24 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। जिले से आए ब्लड डोनेशन यूनिट के माध्यम से 10 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आयुष विभाग द्वारा भी 102 मरीज देखे गए।